Stock market:
मुंबई, एजेंसियां। जीएसटी सुधारों और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock market) में तेजी बनी रही। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 पर पहुँचा। निफ्टी 98.05 अंक बढ़कर 24,832.35 पर खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे गिरकर 88.13 पर खुला।
Stock market: शीर्ष गेनर्स और लूजर्स:
महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त देखि गयी। वहीं आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, सन फार्मा गिरावट में गिरावट आई ।
Stock market: निवेश गतिविधि:
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 106.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,233.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 22 सितंबर से प्रभावी नया स्लैब: 5% और 18% तक सीमित। रोजमर्रा की चीजें जैसे रोटी, पराठा, हेयर ऑयल, आइसक्रीम और टीवी सस्ते होंगे।
स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर का बोझ शून्य होगा।
Stock market: वैश्विक बाजार:
एशियाई बाजार: दक्षिण कोरिया कोस्पी, जापान निक्केई 225, शंघाई SSE कंपोजिट, हांगकांग हैंग सेंग सकारात्मक। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद। तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18% गिरकर 66.87 डॉलर प्रति बैरल। गुरुवार को सेंसेक्स 150.30 अंक बढ़कर 80,718.01 पर और निफ्टी 19.25 अंक बढ़कर 24,734.30 पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें
Stock Market: जीएसटी काउंसिल बैठक के बीच शेयर बाजार में कमजोरी, निफ्टी 24600 से नीचे