मुंबई, एजेंसियां। शेयर मार्केट गुरुवार को सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स ने 75,499 का हाई बनाया है।
इससे पहले सेंसेक्स का हाई 75,124 था जो उसने 9 अप्रैल को बनाया था। वहीं निफ्टी ने 22,993 का लेवल छुआ। इससे पहले निफ्टी का हाई 22,794 था।
हालांकि, बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1196 पॉइंट की तेजी के साथ 75,418 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी भी 354 पॉइंट चढ़ा। ये 22,952 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 3 शेयरों में गिरावट है और 27 में तेजी देखने को मिली।
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग और ऑटो शेयरों में है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2.25% और बैंक इंडेक्स में करीब 2.06% की तेजी के साथ बंद हुआ।
आईटी और रियल्टी इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं फार्मा में गिरावट रही। फार्मा इंडेक्स -0.52% नीचे बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें