Monday, October 20, 2025

वन अधिकार कानून को लागू करने में राज्य सरकारें विफल रहीं, केंद्र ने इसे कमजोर किया: कांग्रेस

- Advertisement -

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि आदिवासी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) को लागू करने में राज्य सरकारें विफल रहीं तथा केंद्र की मौजूदा सरकार ने इस कानून को कमजोर कर दिया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार बनने पर एक समर्पित बजट के साथ एक राष्ट्रीय मिशन पूरे भारत में एफआरए को लागू करने पर केंद्रित होगा।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी की परिवर्तनकारी 5 न्याय 25 गारंटी में से एक, हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण वन अधिकार अधिनियम पर हमारी गारंटी है।’’

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2006 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा पारित एक ऐतिहासिक कानून, एफआरए वन-निवास समुदायों को अपने जंगलों का प्रबंधन करने और आर्थिक लाभ के लिए वन उपज की कटाई करने का अधिकार देता है।

रमेश ने दावा किया, ‘‘एफआरए को लागू करने में राज्य सरकारें विफल रही हैं। केंद्रीय स्तर पर भी इसे कमजोर करने के लिए मोदी सरकार ने कानून में संशोधन कर दिया। इन दोनों कारणों की वजह से एफआरए कानून के कार्यान्वयन को रोक दिया गया है।’’

उनके मुताबिक, आज तक केवल तीन राज्यों- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक वन भूमि है जो कि अभी तक एफआरए के तहत नहीं है।

कांग्रेस नेता का कहना था, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि एक साल के भीतर सभी लंबित एफआरए के दावों का समाधान कर दिया जाएगा।

एक समर्पित बजट के साथ एक राष्ट्रीय मिशन, पूरे भारत में एफआरए को लागू करने पर केंद्रित होगा।’’

उनका कहना था कि भारत भर में 34.9 प्रतिशत एफआरए दावों को खारिज कर दिया गया है, जिससे 17 लाख से अधिक आदिवासियों और अन्य वनवासियों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित कर दिया गया है।

रमेश ने कहा, ‘‘हमने वादा किया है कि छह महीने के भीतर सभी अस्वीकृत एफआरए दावों की समीक्षा के लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया होगी।

एफआरए व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों अधिकार प्रदान करता है। यह दोनों ही महत्वपूर्ण हैं लेकिन सामुदायिक अधिकार की क्षमता का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया गया है।’’

इसे भी पढ़े

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर वीडियो रिकॉर्ड करने और झूठा दावा करने के आरोप में एक यूट्यूबर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories