रांची: राहुल गांधी मई महीने के पहले सप्ताह में बसिया में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।
इसी को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला जिले के बसिया में जनसभा को लेकर स्थल निरीक्षण किया और प्रस्तावित रैली को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश दिया।
स्थल निरीक्षण के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों के बीच राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर काफी उत्साह है, जनता को भरोसा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार ही उनका दर्द को कम कर सकती है।
बीजेपी के पास केवल धन-बल है, नैतिक बल नहीं है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सहित इंडिया एलायंस की जीत की संभावना है।
सभी सीटों पर जीत की संभावना बताते हुए कहा कि गांव के लोग महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाना चाहते है और यही कारण है कि लोगों को भरोसा कांग्रेस और इंडिया एलायंस के पक्ष में है।
रैली स्थल निरीक्षण के दौरान अमुल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, मानस सिन्हा गुमला जिलाध्यक्ष चैतु उरांव, खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रौशन बरवा सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।
इसे भी पढ़ें