रांची : प्रदेश भाजपा की सांगठनिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान को बल देने और सांगठनिक संरचना को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने केलिए आगामी 24 से 27 मार्च तक भाजपा की प्रमंडल स्तरीय सांगठनिक बैठक बुलाई गई है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
डॉ वर्मा ने बताया कि 24 मार्च को दिन के 11 बजे से दुमका स्टेडियम में संथाल परगना प्रमंडल की बैठक आयोजित है जिसमें नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा शामिल होंगे। इसी प्रकार 25 मार्च को पलामू प्रमंडल की बैठक दीनदयाल स्मृति सभागार मेदनीनगर में आयोजित है जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे।
इसी तरह 25 मार्च को कोल्हान प्रमंडल की बैठक तुलसी भवन, बिष्टुपुर में आयोजित है जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश संबोधित करेंगे। जबकि उत्तरी छोटानगपुर प्रमंडल की बैठक हंस मंडप बोकारो में आयोजित है जिसमें नेता विधायक दल मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू शामिल होंगे।
27 मार्च को दक्षिणी छोटानगपुर प्रमंडल की बैठक,स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल, नगड़ी में आयोजित है जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे।