प्रयागराज, एजेंसियां। प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सभा में अचानक भगदड़ मच गई।
कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। इससे नाराज होकर दोनों नेता सभा बीच में ही छोड़कर निकल गए।
कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के मुताबिक पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए और मंच पर चढ़ गये। इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश नाराज हो गये।
कार्यकर्ताओं की इस हरकत से नाराज दोनों नेता बिना कुछ बोले वहां से निकल गए।
इसे भी पढ़ें