Wednesday, September 17, 2025

हाथरस में भोले बाबा सत्संग में भगदड़, 27 की मौत [Stampede at Bhole Baba satsang in Hathras, 27 dead]

- Advertisement -

लखनऊ, एजेंसियां। यूपी के हाथरस (Hathras News) जिले में सिकंदरा राव के निकट साकार विश्व हरि सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई।

इसमें अभी तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एटा सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी का कहना है कि अब तक 27 लोगों की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए पहुंची हैं।

अधिकतर शव महिलाओं के हैं। हाथरस की इस घटना का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। आयोजक मंडल सहित अन्य जानकारियां मांगी गई हैं।

सत्संग समाप्त होने के बाद मची भगदड़

हादसे को देखने वाली एक बच्ची के अनुसार दोपहर में सत्संग समाप्त होने के बाद भगदड़ मची। लोग जल्दी निकलने के चक्कर में एक दूसरे को धक्का दे रहे थे।

इसी में बच्चे व महिलाएं गिर गए। इसके बाद भीड़ उनको कुचलते हुए निकलती रही। चीख पुकार के बावजूद कोई भी किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा था।

शुरुआती जांच में पता चला है कि एसडीएम सिंकदरा राव से सत्संग की अनुमति थी। सत्संग नारायण सरकार उर्फ बोले बाबा का था। इसमें 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे।

सीएम ने अधिकारियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ करेंगे मामले की जांच

शासन ने सत्संग में हुई भगदड़ के मामले में एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की एक टीम जांच के लिए गठित की है।

ये टीम हादसे के कारणों की जांच करेगी। एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि कुल 27 शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं। इनमें 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष का शव है।

मुख्य सचिव व डीजीपी भी हाथरस रवाना

हाथरस में हुई भगदड़ के बाद बिगड़ी स्थिति को संभालने के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार सिंह भी हाथरस रवाना हो गए हैं।

इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी नारायण और मंत्री संदीप सिंह भी हाथरस जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

हाथरस से शिव खोड़ी जा रही बस खाई में गिरी, 21 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...

NIA raids: धनबाद में बड़ी कार्रवाई: वासेपुर के शाहबाज अंसारी के घर पर NIA का छापा

NIA raids: धनबाद (वासेपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह वासेपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories