Monday, July 28, 2025

इंडिया के खिलाफ श्रीलंका टीम का ऐलान, टी-20 सीरीज में कप्तानी करेंगे चरिथ असलंका, 27 जुलाई को पहला मुकाबला [Sri Lankan team announced against India, Charith Asalanka will captain the T20 series, first match on 27th July]

कोलंबो, एजेंसियां। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान किया। टी-20 की कमान चरिथ असलंका को सौंपी गई है।

हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में खराब परफॉरमेंस के कारण पूर्व कप्तान वनिंदू हसरंगा ने कप्तानी छोड़ दी थी। 18 जुलाई को BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी।

श्रीलंका में टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला पल्लेकेले में 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में होगी।

2021 में भारतीय टीम ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा किया था

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी।

तीन मैचों की वनडे सीरीज इंडिया ने 2-1 से जीती थी। टी-20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

चरिथ असलंका बने नए कप्तान

11 जुलाई को वनिंदू हसरंगा के कप्तानी छोड़ने के बाद चरिथ असलंका को श्रीलंका की टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया हैं।

चरिथ असलंका ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें उन्हें 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा था।

वनडे की कप्तानी पहले से ही कुशल मेंडिस के पास हैं। वहीं टेस्ट की कमान धनंजय डी सिल्वा के हाथों में हैं।

भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची

भारतीय टीम 3 टी-20 मैच खेलने के लिए कैंडी पहुंच गई। 27 जुलाई को पहला टी-20 मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में 2 अगस्त से खेली जाएगी।

दोनों टीम के स्क्वॉड
श्रीलंका का टी-20 स्क्वॉड

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कमिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, महेश थीक्षणा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का टी-20 स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

भारतीय कोच गंभीर का पहला असाइनमेंट

गौतम गंभीर पहली बार भारतीय टीम के कोच बनें हैं। बतौर भारतीय कोच गंभीर का यह पहला असाइनमेंट होगा। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है।

द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

रोहित और विराट वनडे टीम मे

रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं। रोहित और कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है।

इसके साथ ही वनडे टीम में पहली बार हर्षित राणा और रियान पराग को जगह मिली है। रियान ने भारत के लिए टी-20 खेला है। वहीं हर्षित ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें

सूर्या के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या के जगह शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नये उपकप्तान

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories