Tuesday, September 30, 2025

श्रीलंका ने 32 रनों से जीता मैच, भारत को हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त [Sri Lanka won the match by 32 runs, defeated India and took 1-0 lead in the series]

- Advertisement -

कोलंबो, एजेंसियां। IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 32 रनों से हरा दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मैच में जीत हासिल करके श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम स्पिनर जेफरी वैंडर्से के आगे टिक नहीं सकी और 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से जेफरी वैंडर्से ने 6 विकेट झटके।

कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट चटकाए। पहले वनडे में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 230 रन पर सिमट गई थी।

भारत को मिली थी अच्छी शुरुआत

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई।

कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 35 और शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली 19 गेंद में 14, श्रेयस अय्यर 9 गेंद में सात और केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हुए।

भारत के शुरुआती सभी 6 विकेट जेफरी वेंडरसे ने लिए। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने अक्षर पटेल (44), वॉशिंगटन सुंदर (15), मोहम्मद सिराज (4) को आउट किया। अर्शदीप सिंह रन आउट हुए. उन्होंने तीन रन बनाए। कुलदीप 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका ने बनाये थे 240 रन

इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे वनडे में 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कामिंडु मेंडिस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।

भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन, कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। पथुम निसांका बिना खाता खोले आउट हुए। सिराज को पहली सफलता मिली।

इसके बाद मेंडिस और अविष्का के बीच 74 रन की साझेदारी हुई है। वॉशिंगटन सुंदर ने अविष्का को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 62 गेंद में 40 रन बनाए।

कुसल मेंडिस 42 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि वॉशिंगटन हैट्रिक लेने से चूक गए. सदीरा समरविक्रमा 31 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए।

जेनिथ लियानज ने 29 गेंद में 12 रन बनाए। कप्तान चरिथ असलंका 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेल्लालगे 35 गेंद में 39 रन बनाए. भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें

Ind vs SL ODI: दूसरे ODI से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा चोट की वजह से हुए बाहर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories