रांची। दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमिफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की शानदार जीत का धोनी के शहर रांची में जमकर जश्न मना। मैच खत्म होते ही हाथ में तिरंगा लिए शहर के हर हिस्से से समर्थक अलबर्ट एक्का चौक पर जुटे। इनमें महिलाएं, युवतियां भी थीं। युवाओं की संख्या अधिक थी। यहां जमकर आतिशबाजी की गई। भारत माता की जयकारे भी लगे। क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर भी टीम इंडिया की जीत बधाई की।
कोहली-कोहली के खूब नारे लगेः
इस दौरान कोहली… कोहली… की गूंज से अलबर्ट एक्का चौक गूंजता रहा। टीम इंडिया की जीत का शहर के हर हिस्से में उत्साह दिखा। बरियातू, कांके रोड, रातू रोड, अपर बाजार, कोकर, हटिया में भी क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इन इलाके में भी समर्थकों ने आतिशबाजी कर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।
धौनी के शहर में दिखा अलग ही जोशः
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धौनी के गृहनगर रांची में इस जीत का जश्न बेहद खास रहा। रविवार की छुट्टी होने की वजह से लोग पूरे दिन मैच का लुत्फ उठाते नजर आये। जैसे ही टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी, लोगों का उत्साह और बढ़ गया। जमकर पटाखे फूटे। पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से भर उठा। राजधानी के मॉल्स, कैफे और टीवी शो-रूम में बड़ी स्क्रीन पर लोग मैच का आनंद लेते दिखे। मोहल्लों में लोग तिरंगा झंडा लेकर निकले और भारत की बैटिंग के हर चौके-छक्के पर जमकर जयकारे लगाये।
अलबर्ट एक्का चौक बना जश्न का सेंटरः
जैसे-जैसे टीम इंडिया जीत के करीब पहुंची, वैसे-वैसे रांची का अल्बर्ट एक्का चौक प्रशंसकों से भरने लगा। लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और ‘टीम इंडिया जिंदाबाद…’, ‘खेलते रहो इंडिया…’ जैसे जोशीले नारे लगाने लगे।
बच्चों में भी दिखा जबरदस्त जोशः
टीम इंडिया की जीत का असर सिर्फ युवाओं तक ही सीमित नहीं था। बच्चे और युवतियां भी अपने चेहरे पर तिरंगे का रंग लगाकर इस खुशी में शामिल हुए। फिल्मी गानों पर डांस हुआ और पूरे माहौल में देशभक्ति की भावना झलक रही थी।
पटाखे फूटे, आतिशबाजी से चमका आसमानः
जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, वैसे ही विभिन्न चौक-चौराहों पर जबरदस्त आतिशबाजी शुरू हो गयी। पूरा इलाका भारत की जीत के जश्न में डूब गया। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आये।
इसे भी पढ़ें









