यशस्वी जायसवाल का रिकार्ड दोहरा शतक, इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ाई

2 Min Read

राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन भारत ने मैच को अपनी गिरफ्त में कर लिया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ा गई है।

खबर लिखे जाने तक दिन के तीसरे सेशन में इंग्लैंड 7 विकेट के नुकसान महज 76 रन ही बना सकी है। इससे पहले भारत ने 430 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित की। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक जमाया।

जायसवाल ने 236 गेंदों में 14 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 214 रन की पारी खेली। वहीं पिछली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले डेब्यूटांट सरफराज खान ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जमाया। सरफराज ने 72 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। 

यशस्वी और सरफराज के बीच पांचवें विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। इससे पहले आज का खेल शुरू होने पर शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की।

हालांकि वह अपने शतक से चूक गए।  उन्होंने 91 रन बनाये। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 430 रन पर पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट दिया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई।

इसे भी पढ़ें

महिला वकील ने की आत्महत्या की कोशिश, सुखदेव नगर थानेदार सस्पेंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं