टी-20 वर्ल्ड कप में क्या है भारत के ग्रुप का हाल [What is the condition of India’s group in T-20 World Cup?]

3 Min Read

भारत और अमेरिका के अगले फेज के दावे मजबूत

न्यूयार्क, एजेंसियां। टी-20 वर्ल्ड कप में फर्स्ट राउंड के 40 में से 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक किसी भी ग्रुप की स्थिति साफ नहीं हुई है।

4 ग्रुप से 2-2 टॉप टीमों को सुपर-8 में जाना है, लेकिन किसी भी टीम ने इस वक्त अगले राउंड में जगह नहीं बनाई है।

हां, इतना जरूर साफ हो चुका है कि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप की दो फाइनलिस्ट टीमें इंग्लैंड और पाकिस्तान की आगे की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है।

इसके अलावा न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमों का भी टूर्नामेंट में भविष्य अधर में लटका हुआ है।

भारत को बस एक जीत की जरूरत

भारत ने आयरलैंड और पाकिस्तान को शुरुआती दोनों मैच हरा दिए। टीम के अगले 2 मैच अमेरिका और कनाडा से बाकी हैं।

इनमें से एक भी मैच जीतकर टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंच जाएगी। दोनों मैच जीतकर टीम ग्रुप-ए में टॉप पर फिनिश करेगी।

अमेरिका को भी एक जीत की जरूरत

अमेरिका ने पहले मैच में कनाडा और दूसरे में पाकिस्तान को हराया। टीम अब भारत और आयरलैंड से भिड़ेगी।

अमेरिका एक भी मैच जीत गया तो सुपर-8 में पहुंच जाएगा। भारत से जीतना मुश्किल होगा, लेकिन टीम आयरलैंड को हराकर क्वालिफाई कर सकती है।

कनाडा को जीतने होंगे दोनों मुकाबले

कनाडा को पहले मैच में अमेरिका से हार मिली, लेकिन दूसरे में उसने आयरलैंड को हरा दिया। अब कनाडा को पाकिस्तान और भारत से खेलना है।

उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए ये दोनों मैच जीतने होंगे, जिसकी संभावना कम है।

पाकिस्तान को दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे

पाकिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच अमेरिका और भारत से हार चुका है। उन्हें सुपर-8 में पहुंचने के लिए कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच जीतने ही होंगे।

साथ ही उन्हें अमेरिका के हारने की दुआ भी करनी होगी, ताकि दोनों टीमों के एक बराबर 4-4 पॉइंट्स हो सकें।

ऐसे में बेहतर रन रेट वाली टीम क्वालिफाई करेगी, इसलिए पाकिस्तान को दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने ही होंगे।

आयरलैंड को भी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे

आयरलैंड को पहले मैच में भारत और दूसरे में कनाडा ने हरा दिया। टीम के 2 मैच पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ बाकी हैं।

दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने पर ही टीम सुपर-8 में पहुंच पाएगी।

इसे भी पढ़ें

टी-20 वर्ल्ड कपः भारत या आयरलैड से जीता अमेरिका, तो पाकिस्तान बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं