हमें हार्दिक की कमी खलेगी, लेकिन उन्हें टीम में बने रहने के लिए मनाने की कोशिश नहीं की: नेहरा

1 Min Read

अहमदाबाद, एजेंसियां : गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने शनिवार को यहां कहा कि उन्होंने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में वापसी नहीं करने के लिए कभी मनाने की कोशिश नहीं की लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्हें इस स्टार ऑलराउंडर के अनुभव की कमी खलेगी।

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की अगुवाई में अपने पदार्पण वर्ष में ही आईपीएल का खिताब जीता था जबकि पिछले साल टीम फाइनल में पहुंची थी।

हार्दिक हालांकि आगामी सत्र के लिए कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा का आज आखिरी दिन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं