Virat-Rohit T20 comeback
रांची। टीम इंडिया भले ही साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज जीत कर खुशियां मना रही है, लेकिन इसके ड्रेसिंग रूम में कुछ भी ठीक नहीं है। जिसे लेकर बीसीसीआइ काफी गंभीर है और कुछ बड़ा करने जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को रांची में हुए वनडे मैच के बाद अंदर की गुटबाजी सामने आ गई।
जानकारी के अनुसार मैच के खत्म होने के बाद किसी बात को लेकर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच जोरदार बहस हुई। यह नोक-झोंक इतनी तेज थी कि मीडिया से भी नहीं छुप सकी। इसके कुछ फोटो भी वायरल हुए। कहा जा रहा है कि यह बहस बात सुनने और बात नहीं मानने को लेकर हुई।
इसके बाद सामने आया कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कुछ भी ठीक नहीं है। गुटबाजी चरम पर है। वरीय खिलाड़ी अलग-थलग पड़े रहते हैं। हालांकि देखा जाये, तो पहले भी टीम इंडिया के ड्रिसिंग रूम में ऐसे हालात पैदा होते रहते हैं। पर अभी हेड कोच वर्सेज सीनियर प्लेयर्स के बीच तनातनी का माहौल है, जिससे हालात बिगड़ रहे हैं।
कोच गौतम गंभीर पर आरोप है कि वह कप्तान की बिना मर्जी के टीम चुनते हैं। उन पर रोहित शर्मा को कप्तान से हटवाने और विराट तथा रोहित को टेस्ट टीम से छुट्टी करवाने का भी आरोप है। हालांकि टेस्ट से सन्यास लेने का फैसला खुद विराट और रोहित का था। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके लिए ऐसे हालात बनाये गये थे कि उन्हें सन्यास की घोषणा करनी पड़ी।
Virat-Rohit T20 comeback: बीसीसीआइ हुआ सक्रियः
रांची में हुई बहसबाजी की सूचना जैसे ही बीसीसीआइ को मिली, उसने आधी रात ही टीम मीटिंग बुला ली। रात एक बजे से वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें गौतम गंभीर और कैप्टन के एल राहुल भी तथा टीम सेलेक्टर अजीत अगरकर भी शामिल थे। बैठक में बीसीसीआइ ने हालात पर चिंता जताई और कई कड़े निर्देश दिये। कहा कि सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच कोई भेदभाव न हो।
सभी मिलजुल कर एकसाथ रहें। सीनियर खिलाड़ियों की भी राय सुनी जाये और ली जाये। ड्रेसिंग रूम में चार-चार या पांच-पांच की संख्या में अलग-अलग खिलाड़ी न बैठे, बल्कि सभी एक साथ बैठें। सीनियर खिलाड़ियों को भी ताकीद की गई कि वे माहौल को बेहतर बनाने में सहयोग करें।
Virat-Rohit T20: ऐसे उठी धोनी की बातः
कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही बीसीसीआइ भारत के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल को बतौर मेंटर ड्रेसिंग रूम में एंट्री कराना चाहती है। सभी जानते हैं कि कैप्टन कूल सबको साथ लेकर चलने की कला में माहिर हैं। उनकी बात भी सभी सुनते हैं। वह मौजूद होंगे, तो ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक रहेगा। खिलाड़ियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी इसे जरूरी बताया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि महेंग्र सिंह घोनी को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआइ की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं आया है।
मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि BCCI ने महेंद्र सिंह धोनी को 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन धोनी ने अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह दूसरा मौका होगा जब धोनी को यह भूमिका दी जा रही है, इससे पहले 2021 T20 वर्ल्ड कप में भी वह मेंटर रह चुके हैं, लेकिन इस बार कोच गौतम गंभीर के साथ उनकी जोड़ी पर सबकी नज़रें हैं। हालांकि यह देखना बाकी है कि क्या वह इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या नहीं।
BCCI का यह प्रस्ताव धोनी के अनुभव और रणनीतिक सोच का लाभ युवा खिलाड़ियों को देने के लिए है।
फिलहाल हेड कोच गौतम गंभीर हैं और क्रिकेट पंडित इस ‘धोनी-गंभीर’ जोड़ी के काम करने के तरीके को लेकर उत्सुक हैं।
विराट-रोहित की टेस्ट में वापसी के चर्चेः
इधर सिंडनी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद इन दोनों की टेस्ट टीम में वापसी के चर्चे शुरू हो गये हैं। दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआइ दोनों को अपने फैसले पर विचार करने के लिए कह सकता है। क्योंकि, दोनों का मौजूदा फार्म यह बताता है कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
हालांकि यह तो उन दोनों को ही तय करना है कि वे टेस्ट में वापसी करेंगे या नहीं। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में हार के बाद से ही ऐसी चर्चाओं को बल मिला है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि दोनों में अभी काफी क्रिकेट बचा है। ऐसे में बीसीआइ को उन्हें टेस्ट में वापस बुलाने का प्रयास करना ही चाहिए।
इन चर्चाओं के बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि अगर विराट और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर करें, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हालांकि ये सारी बातें बीसीसीआइ और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा ही बेहतर क्लियर कर सकते हैं कि अंदरखाने में क्या चल रहा है।









