ग्रेटेस्ट शो IPL-2025 का आज होगा आगाज, बारिश डाल सकती है खलल [The greatest show IPL-2025 will start today, rain may cause disruption]

2 Min Read

कोहली की RCB के सामने होंगे रहाणे के राइडर्स

कोलकाता, एजेंसियां। क्रिकेट के ग्रेटेस्ट शो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का आज आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच आज डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में खेला जाएगा।
लीग के पिछले सीजन का फाइनल कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया था। इसमें कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार IPL टाइटल जीता था। वहीं, बेंगलुरु को पहले खिताब की तलाश है।

हेड टु हेड में कोलकाता आगेः

कोलकाता हेड टु हेड में बेंगलुरु पर भारी है। दोनों के बीच 35 IPL मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 14 में बेंगलुरु को जीत मिली। दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में 12 बार भिड़ीं, 8 बार KKR और महज 4 बार RCB को जीत मिली।

कोलकाता में वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर्सः

श्रेयस अय्यर के बाहर होने के बाद कोलकाता की कमान अनुभवी अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है। ऑलराउंडर्स में आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह और वेंकटेश अय्यर के नाम हैं। टीम में वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा जैसे शानदार बॉलर्स भी हैं।

बेंगलुरु के पास हेजलवुड-भुवनेश्वर जैसे मैच विनर्सः

बेंगलुरु को IPL में अपने बॉलर्स के साथ अक्सर संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन टीम ने इस सीजन के लिए जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे मैच विनर्स को शामिल किया है। हालांकि, टीम में मैच जीताने वाले स्पिनर की कमी है, क्रुणाल पंड्या टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर हैं। फ्रैंचाइजी ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है।

इसे भी पढ़ें

मुंबई इंडियन्स को गेंदबाजी में सुधार करना होगा: लारा

Share This Article
Exit mobile version