बारबाडोस, एजेंसियां। Indian team leaves for India: भारतीय टीम बारबाडोस से भारत से लिए उड़ान भर चुकी है।
टीम इंडिया ने 29 जून को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन के मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 7 रन से जीत दर्ज की।
इस जीत के बाद भारतीय फैंस टीम की देश में वापसी में वापसी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं।
दरअसल फाइनल मुकाबले के बाद से बारबाडोस में चक्रवाती तूफान आने की वजह से वहां पर लॉकडाउन लगा दिया गया था।
जिसके चलते एयरपोर्ट से लेकर सब कुछ बंद होने की वजह से टीम इंडिया रवाना नहीं हो सकी।
अब टीम की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, टीम इंडिया बारबाडोस से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना हो चुकी है।
टीम कल सुबह नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। बीसीसीआइ की ओर से टीम के जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
टीम इंडिया 36 घंटे से तूफान में फंसी, BCCI भेजेगा चार्टर्ड प्लेन









