68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में तमिलनाडू का दबदबा, दूसरे दिन झारखंड को मिले 2 पदक [Tamil Nadu dominates the 68th National School Sports Competition, Jharkhand gets 2 medals on the second day]

1 Min Read

रांची। रांची में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 एथलेटिक्स में तमिलनाडु के एथलीटों का दबदबा रहा। हालांकि दूसरे दिन झारखंड की झोली में दो पदक आये।

बालिकाओं के लांग जंप में झारखंड की प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण, जबकि बालकों की 400 मीटर दौड़ में झारखंड के साकेत मिंज ने स्वर्ण पदक जीता। प्रीति लकड़ा ने 5.56 मीटर का जंप लगा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की सोनाक्षी कनौज रहीं, जिन्होंने 5.42 मीटर की छलांग लगायी।

वहीं साधना रवि ने 5.39 मीटर जंप लगा कर कांस्य पदक हासिल किया। बालकों की 400 मीटर दौड़ में झारखंड के साकेत मिंज ने 47.57 सेकेंड का समय निकाला और स्वर्ण पदक जीता।

कर्नाटक के सईद सबीर ने 47.62 सेकेंड के साथ रजत और पंजाब के हरजोत सिंह ने 48.04 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के राजेश ने 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Share This Article
Exit mobile version