HMPV कोई नया वायरस नहीं’: जेपी नड्डा [HMPV is not a new virus: JP Nadda]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में एचएमपीवी वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस से इस समय चीन में तबाही मची हुई है। भारत में भी मामले सामने आने पर लोगों में खौफ दिखने लगा है। केंद्र सरकार ने इस वायरस को लेकर लोगों से चिंता नहीं करने के लिए कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एचएमपीवी (HMPV) के रूप में सामने आए नए वायरस को लेकर कहा कि यह कोई नया वायरस नहीं है, बल्कि पुराना है, पहले भी इसके मामले सामने आते रहे हैं, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस वायरस से पीड़ित रोगी जल्द ही ठीक हो जाता है। भारत चीन समेत अपने सभी पड़ोसी देशों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें

बंगलूरू में 8 महीने की बच्ची में दिखे लक्षण HMPV, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share This Article
Exit mobile version