श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में भी हराया: दूसरा मैच जीतकर 2-0 की बढ़त ली [Sri Lanka also defeated New Zealand in the ODI series: took a 2-0 lead by winning the second match ]

2 Min Read

टेस्ट में क्लीन स्वीप किया था

पल्लेकेले, एजेंसियां। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और होम सीरीज जीत ली है। टीम ने पल्लेकेले में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 3 विकेट से जीता।

इस जीत के साथ ही टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आखिरी मुकाबला 19 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

श्रीलंकाई टीम ने सितंबर में न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 क्लीन स्वीप किया था। जबकि, न्यूजीलैंड ने पिछले महीने भारतीय टीम को उसी के घर में 3-0 क्लीन स्वीप किया था।

मैच में बारिश ने डाला बाधाः

वर्षा से प्रभावित इस मुकाबले का टॉस श्रीलंका ने जीता और कीवियों को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड की टीम 45.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम ने 9 ओवर में दो विकेट पर 37 रन बनाए थे, तभी बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। करीब 35 मिनट तक खेल रुका रहा।

ऐसे में श्रीलंका को 47 ओवर में 210 रन का रिवाइज्ड टारगेट दिया गया, जिसे होस्ट टीम ने 46 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।

कुसल मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 102 बॉल पर नाबाद 74 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, 2 कैच भी पकड़े।

इसे भी पढ़ें

इंग्लैंड ने लगातार दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को हराया [England defeated Australia in the second consecutive ODI]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं