India 162 in T20I
चंडीगढ़, एजेंसियां। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को 51 रन से हरा दिया। यह रन के लिहाज से भारत की घर में सबसे बड़ी हार है। इस नतीजे से 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा।
फेल रहे भारतीय बॉलरः
गुरुवार को मुल्लांपुर में इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, लेकिन गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। अर्शदीप-बुमराह ने खूब रन लुटाए। साउथ अफ्रीका ने 213 रन का स्कोर बनाया। क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंद पर 90 रन बनाए। आखिर में डेनोवान फरेरा (नाबाद 30 रन) ने डेविड मिलर (नाबाद 20 रन) के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप करके स्कोर 200 पार पहुंचा दिया।
नहीं चले भारत के शीर्ष बल्लेबाजः
जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल जीरो, अभिषेक शर्मा 17 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर आउट हुए। यहां से अक्षर पटेल ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 118 पर हार्दिक पंड्या (20 रन) के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए और 162 रन पर ऑलआउट हो गई।
बार्टमैन ने 4 विकेट झटकेः
साउथ अफ्रीका की ओर से ओर्टनील बार्टमैन ने 4 विकेट झटके। लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और लूथो सिपामला ने 2-2 विकेट लिए।







