Shikhar Dhawan Birthday Special: डेब्यू टेस्ट के शतक से 100वें वनडे के सैकड़े तकशिखर धवन के 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

3 Min Read

Shikhar Dhawan Birthday Special:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ओपनरों में शामिल शिखर धवन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी, आक्रामक अंदाज और मैदान पर उनकी ऊर्जावान मौजूदगी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास जगह दिलाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनके कई रिकॉर्ड आज भी कायम हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए जानें शिखर धवन के वे सात बड़े रिकॉर्ड, जिन्होंने उन्हें एक लेजेंड ओपनर बनाए रखा।

  1. डेब्यू टेस्ट में 187 रनों की ऐतिहासिक पारी
    2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में धवन ने 187 रन की तूफानी पारी खेली। यह भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक और सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। वे डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले भारत के 12वें खिलाड़ी बने।
  2. एक ही टेस्ट में ‘डक’ और शतक
    2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक जमाकर वे ऐसा करने वाले 15वें बल्लेबाज बने—धवन की मानसिक मजबूती का शानदार उदाहरण।
  3. 100वें वनडे में शतक
    10 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें वनडे में 109 रन बनाकर धवन दुनिया के नौवें ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने इस खास मैच में शतक जमाया।
  4. वनडे में 7 बार नर्वस 90 का शिकार
    धवन वनडे में सात बार नर्वस 90 में आउट हुए। यह आंकड़ा उन्हें इस सूची में दुनिया के सातवें बल्लेबाज के रूप में दर्शाता है।
  5. सबसे तेज 6000 वनडे रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी
    धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में 6000 रन पूरे कर यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम 6793 वनडे रन हैं।
  6. एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले तीसरे खिलाड़ी
    बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में भी धवन का जलवा दिखा। वे एक वनडे मैच की पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।
  7. 5000 रन और 50 कैच का अनोखा रिकॉर्ड
    वनडे में 5000 रन और 50 कैच लेने वाले दुनिया के 77वें खिलाड़ी बने—एक परफेक्ट ऑलराउंड योगदान का उदाहरण।
Share This Article