सितंबर में टीम के अंतरिम हेड कोच बने थे
कोलंबो, एजेंसियां। दिग्गज बैटिंग ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के हेड कोच बनाए गए हैं। सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने जयसूर्या को हेड कोच बनाने का फैसला लिया। SLC ने इस बात की जानकारी एक X पोस्ट के जरिए दी।
ये जिम्मेदारी मिली हैः
55 साल के जयसूर्या को भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के प्रदर्शन का इनाम मिला है। टीम ने सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने घर में क्लीन स्वीप किया है।
टीम ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराया, हालांकि टीम 3 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा बैठी। इससे पहले, टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की जीत हासिल की थी।
31 मार्च 2026 तक रहेगा कार्यकालः
जयसूर्या सितंबर महीने में श्रीलंकाई टीम के अंतरिम हेड कोच बनाए गए थे। जयसूर्या का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक रहेगा।
इसे भी पढ़ें
गाले टेस्ट- श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रन से हराया, प्रबथ जयसूर्या ने लिये 9 विकेट









