मुंबई की सड़कों पर लेम्बोर्गिनी ड्राइव करते दिखे रोहित शर्मा, फैंस को थम्सअप भी किया [Rohit Sharma was seen driving Lamborghini on the streets of Mumbai, also gave a thumbs up to the fans]

3 Min Read

एक महीने के ब्रेक पर हैं भारतीय कप्तान

मुंबई, एजेंसियां। श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा छुट्टियां मना रहे हैं। वह लंबे ब्रेक पर हैं। इस दौरान वह मुंबई में अपनी स्पेशल 0264-प्लेटेड लेम्बोर्गिनी चलाते हुए दिखे।

मुंबई की सड़कों पर रोहित की इस स्पेशल राइडिंग का वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुक्रवार को रोहित का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें मुंबई की सड़कों पर अपनी नीली रंग की लेम्बोर्गिनी चलाते हुए देखा जा सकता है। इस कार पर 0264 का स्पेशल नंबर प्लेट लगा हुआ है।

क्या है स्पेशल नंबर प्लेट की कहानी?

रोहित शर्मा की इस कार का नंबर MH01 EB 0264 है। इसमें लास्ट तीन डिजिट यानी कि 264 रोहित का वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है।

उन्होंने यह पारी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। अपनी इस पारी में रोहित ने 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए थे। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी है।

श्रीलंका दौरे के बाद ब्रेक पर रोहित शर्मा

इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद रोहित शर्मा एक लंबे ब्रेक पर हैं।

रोहित अब 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हार झेलनी पड़ी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने 3 पारियों में 52.33 की औसत और 141.44 की स्ट्राइक-रेट से 157 रन बनाए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

अपनी कप्तानी में जीताया था वर्ल्ड कप

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके साथ ही भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म हुआ था।

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने बिना कोई मैच गंवाए ट्रॉफी अपने नाम की थी।

भारतीय टीम की इस खिताबी जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। रोहित 257 रनों के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे।

इसे भी पढ़ें

टी20 विश्व कप जीतने के बाद पहली सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंचे रोहित शर्मा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं