धर्मशाला। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त बना ली है।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। HPCA स्टेडियम में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गया था।
शुक्रवार को भारत ने 135/1 से अपनी पारी आगे बढ़ाई। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत ने शानदार खेल दिखाया और तेजी से खेलते हुए 99 रन बनाये।
लंच तक भारत ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल नॉटआउट लौटे। दोनों खिलाड़ी शतक लगा चुके हैं।
यशस्वी जायसवाल ने 57 रन बनाए। उन्हें शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। यशस्वी और रोहित के बीच 104 रन की पार्टनरशिप हुई थी।
रोहित और शुभमन गिल के बीच 160 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है और भारत इंग्लैंड पर 46 रन की बढ़त बना चुका है। रोहित शर्मा 102 और शुभमन गिल 101 रन बना कर खेल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें









