रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, 43 साल की उम्र में जीता ग्रैंड स्लैम

1 Min Read

नई दिल्ली : भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने मैथ्यू एबडन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का डबल्स ख़िताब जीत लिया है। बोपन्ना ने ये कामयाबी 43 साल की उम्र में हासिल की है। वो ऐसा करने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं।

फाइनल में बोपन्ना और एबडन ने इटली के सिमोने बोलेली और एंड्रिया वबासोरी की जोड़ी को मात दी। उन्होंने ये मैच सीधे सेटों में 7-6,7-5 से जीता। बोपन्ना ने जीन जूलियन रोजर के नाम का रिकार्ड ध्वस्त किया है। नीदरलैंड के जीन ने 2022 में 40 साल और नौ महीने की उम्र में फ्रेंच ओपन के मेंस डब्ल्स का टाइटल जीता था।

बोपन्ना ने फाइनल जीतने के बाद एबडेन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं लेवल 43 का हूं, 43 साल का नहीं और यह मेरे शानदार ऑस्ट्रेलियाई साथी के बिना संभव नहीं हो पाता।

इसे भी पढ़ें

JSSC-CGL के परीक्षार्थी ध्यान दें, ये जानकारी करेगी आपकी मदद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं