आज होगी ऋषभ पंत की वापसी, आइपीएल में आज दो मुकाबले

3 Min Read

चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज खेला जाएगा।

दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से पंजाब किंग्स का सामना मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

मैच का टॉस महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे होगा। इस मैच के जरिए ऋषभ पंत की कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी होगी।

30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में पंत घायल हुए थे। उसके बाद से वे न तो टीम इंडिया के लिए खेल पाए थे और न ही IPL में दिल्ली के लिए।

मैच मोहाली के पुराने ग्राउंड (IS बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) पर नहीं खेला जाएगा। नए स्टेडियम महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL में पहली बार यहां मैच खेला जाना है।

वहीं दूसरे मुकाबले में 2 बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स 2016 की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

दिल्ली और पंजाब को अपने पहले खिताब का इंतजार है। दोनों टीमें पिछले 16 सीजन का हिस्सा रही हैं। दोनों ने एक-एक फाइनल खेला है।

पंजाब 2014 में फाइनल में पहुंची थी, तब उसे कोलकाता ने तीन विकेट से हराया था। वहीं दिल्ली की टीम को 2020 में खिताबी मुकाबले में मुंबई से पांच विकेट से हार मिली थी।

ऋषभ पंत का 29 दिसंबर 2022 की रात को कार एक्सीडेंट हो गया था। उस समय के बाद ऋषभ पंत IPL के जरिए क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

ऐसे में हर फैन की नजर उनके प्रदर्शन पर रहेगी। IPL के ठीक बाद इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भी है।

BCCI सचिव जय शाह ने कहा है कि अगर पंत ने IPL में विकेटकीपिंग और बैटिंग में अच्छा परफॉर्म किया तो वह वर्ल्ड कप प्लान में भी शामिल हो सकते हैं।

पंजाब और दिल्ली के बीच IPL में अब तक 32 मुकाबले खेले गए। 16 में पंजाब और 16 में दिल्ली को जीत मिली।

इसे भी पढ़ें

CSK ने दमदार जीत के साथ की IPL-2024 की शुरुआत, आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं