तीसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे रविचंद्रन अश्विन

1 Min Read

राजकोट: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के अंतिम दो दिन के लिए टीम से जुड़ेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। अश्विन को मैच के दूसरे दिन अपना 500वां विकेट हासिल करने के कुछ देर बाद अपनी मां के बीमार होने के कारण तीसरे टेस्ट मैच को बीच में छोड़ना पड़ा था।

दरअसल, उन्होंने पारिवारिक आपात स्थिति के कारण टीम से बाहर रहने का विकल्प चुना था।

इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद अश्विन ने टेस्ट टीम से अपना नाम वापस ले लिया था और रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं।

लेकिन अब बोर्ड ने एक बयान में कहा, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पारिवारिक आपातकाल के कारण संक्षिप्त अनुपस्थिति के बाद टीम में आर अश्विन की वापसी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”

इसे भी पढ़ें

राहुल का भाजपा पर निशाना, ‘डबल इंजन सरकार मतलब बेरोजगारों पर डबल मार!’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं