रांची जिला महिला टीम ने कोडरमा को 385 रनों से हराया [Ranchi district women’s team defeated Koderma by 385 runs]

1 Min Read

रांची। बोकारो में खेली जा रही जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रांची जिला महिला क्रिकेट टीम ने कोडरमा को 385 रनों के बड़े अंतर से हराया।

पहले बल्लेबाजी करत हुए रांची की टीम ने 40 ओवर में दो विकेट पर 415 रन बनाये। इसमें कुमारी पलक ने शानदार दोहरा शतक लगाया और 251 रनों की पारी खेली।

वहीं प्रियंश्री ने 71 व गुरलीन ने 21 रन बनाये। जवाब में कोडरमा की टीम 15.5 ओवर में 30 रन पर ही सिमट गयी। रांची की ओर से रागिनी ने पांच व शानिया ने तीन विकेट लिये। कुमारी पलक प्लेयर ऑफ द मैच बनी।

इसे भी पढ़ें

रांची जिला महिला टीम की बड़ी जीत, रामगढ़ को 195 रनों से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं