घबरा नहीं रहे हैं लेकिन गंभीरता से विमर्श करेंगे: राहुल

1 Min Read

कोलकाता: लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के कप्तान लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि लगातार दो हार के बाद उनकी टीम में घबराहट का माहौल नहीं है लेकिन उन्होंने समूह के भीतर कुछ गंभीर बातचीत की जरूरत पर जोर दिया।

एलएसजी को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टीम की छह मैचों में यह तीसरी हार है। राहुल ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हम घबरा नहीं रहे हैं, लेकिन आप आराम से बैठ कर यह नहीं सोच सकते कि परिणाम आपके अनुरूप होंगे।

हमें यह पता लगाना होगा कि गलती कहां हो रही है। हमारी टीम में कुछ गंभीर बातचीत होगी।’’

इसे भी पढ़ें

भाजपा का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प : सम्राट चौधरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं