प्रणवी संयुक्त 20वें स्थान पर

1 Min Read

बोनविले (आस्ट्रेलिया): भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स मौसम से प्रभावित आस्ट्रेलियन वुमैन्स क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर बनी हुई हैं।

मौसम के कारण पहले दिन का खेल लगभग पूरी तरह से खराब हो गया जिससे टूर्नामेंट को 36 होल का कर दिया गया और पहला दौर भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

सात ग्रुप अपने पहले दौर का खेल ही खत्म नहीं कर सके जो शनिवार सुबह पूरा हुआ।

निकोलब्रोच इस्ट्रुप खेल निलंबित होने के बाद लीडरबोर्ड में शीर्ष पर हैं। उन्होंने छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह चीनी ताइपे की पेई यिंग साई और आस्ट्रेलिया की जेस विटलिंग के साथ संयुक्त बढ़त बनाये हैं।

इसे भी पढ़ें

एयर इंडिया[Air India] ने 2023-24 में 5,700 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं