Pakistan Hockey Controversy: ताहिर जमान ने ढाका दौरे से किया इंकार, चयन विवाद से मचा बवाल

2 Min Read
Pakistan Hockey Controversy: कराची, एजेंसियां। पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ताहिर जमान ने चयन प्रक्रिया में दखल

Pakistan Hockey Controversy:

कराची, एजेंसियां। पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ताहिर जमान ने चयन प्रक्रिया में दखल के आरोप लगाते हुए ढाका दौरे पर जाने से इंकार कर दिया है। टीम बांग्लादेश में तीन मैचों की सीरीज खेलने जा रही थी, लेकिन इस बार कोच जमान टीम के साथ नहीं गए। सूत्रों के अनुसार, ताहिर जमान ने टीम में एक खिलाड़ी के अंतिम समय पर चयन का विरोध किया था, जिसके कारण उन्होंने दौरे से खुद को अलग कर लिया।

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सचिव बताया:

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के सचिव राणा मुजाहिद ने बताया कि ताहिर का मानना है कि जो खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में देर से पहुंचे, उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। देरी से शामिल हुए खिलाड़ी राना वहीद और हम्माद अंजुम विदेशी लीग के अनुबंधों के कारण समय पर शिविर में नहीं पहुंच पाए थे। PHF ने कहा कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और खिलाड़ियों के ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ढाका सीरीज अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ:

ढाका सीरीज अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा आयोजित की गई है और यह टीम के लिए हॉकी विश्वकप क्वालिफायर में जगह बनाने का अहम मौका है। इस साल पाकिस्तान ने भारत में हुए एशिया कप में टीम नहीं भेजी थी, इसलिए यह सीरीज और भी महत्वपूर्ण है।
ताहिर जमान का मानना है कि टीम में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार केवल कोच के पास होना चाहिए। अगर यह मतभेद नहीं सुलझा तो PHF विदेशी कोच की नियुक्ति पर विचार कर सकता है।

इस बीच, बांग्लादेश दौरे पर टीम की जिम्मेदारी अस्थायी तौर पर टीम मैनेजर मोहम्मद उस्मान संभालेंगे, जो हेड कोच की भूमिका भी निभाएंगे। इस विवाद से पाकिस्तान हॉकी टीम की तैयारियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, खासकर विश्वकप क्वालिफायर जैसे महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले।इस घटना ने पाकिस्तान हॉकी में चयन प्रक्रिया और कोचिंग अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share This Article