नेशनल विमेंस हॉकी लीग रांची में 18 से [National Women’s Hockey League will start in Ranchi from 18th]

1 Min Read

रांची। हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एक बार भी महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलने वाला है। 18 मार्च से 28 मार्च तक नेशनल विमेंस हॉकी लीग के फाइनल फेज का आगाज होना है। इस लीग में आठ राज्यों की टीम शामिल होगी।

जिसमें हॉकी हरियाणा, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़शा, हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और मेजबान हॉकी झारखंड शामिल है। मंगलवार को पहले दिन तीन मैच खेले जायेंगे. सबसे पहला मैच हॉकी हरियाणा और मणिपुर हॉकी के बीच खेला जायेगा। फाइनल मुकाबला 28 मार्च को खेला जायेगा।

इसे भी पढ़ें

हीरो हॉकी इंडिया लीग: रांची और राउरकेला में फ्री टिकट पर देखें रोमांचक मुकाबले

Share This Article
Exit mobile version