MS धोनी का नया लूक वायरल, फैंस कर रहे शेयर

2 Min Read

धर्मशाला, एजेंसियां। रविवार को सीएसके का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 7 विकेट से हराया था।

धर्मशाला में क्रिकेटप्रेमियों ने सीएसके के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। सभी अपने चहेते महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने को बेताब थे। धर्मशाला में धोनी नये लुक में नजर आये।

इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ ब्लैक गुगल्स पहले नजर आ रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन से पहले से ही अपने नये हेयरस्टाइल के कारण चर्चा में हैं।

धोनी अपने हेयरस्टाइल के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। धोनी एक बार फिर अपने लंबे बालों के कारण चर्चा में रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले धोनी ने समुराई लुक अपनाया था।

उनके उस लुक ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय अंत तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है। उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अपने सभी चार मुकाबले जीतने होंगे।

सीएसके ने 10 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक जुटाए हैं। जबकि 10 मैचों में 8 अंक के साथ पंजाब की टीम 7वें नंबर पर है।

इसे भी पढ़ें

मांडर के मतदान केंद्रों पर पहुंचे सीइओ के. रवि कुमार, किया निरीक्षण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं