जानिये, क्यों मो. शमी नहीं जायेंगे आस्ट्रेलिया दौरे पर [Know why Mohammed Shami will not go on Australia tour]

1 Min Read

रोहित शर्मा ने किया खुलासा

बेंगलुरु, एजेंसियां। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले बेंगलुरु में कहा कि वे चोटिल शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जा सकते हैं।

अभी NCA में हैं मो शमीः

37 साल के भारतीय कप्तान ने शमी की फिटनेस पर पूछे गए सवाल पर कहा- ‘ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए शमी को लेकर फैसला करना मुश्किल है। उनके घुटनों में सूजन है, जिसके कारण वे थोड़ा पिछड़ गए हैं और उन्हें दोबारा शुरू करना होगा। वे NCA में हैं। हम उस शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते, जो पूरी तरह से तैयार नहीं हो। देखते हैं क्या होता है।’

22 नवंबर से शुरू हो रहा आस्ट्रेलिया दौराः

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है, 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया को इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी को याद आया वर्ल्ड कप और मोहम्मद शमी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं