जाने कैसे रातों रात फेमस हो गए सूर्य कुमार यादव [Know how Surya Kumar Yadav became famous overnight]

3 Min Read

रांची। टी20 विश्व कप 2024 में भारत की जीत के कई नायक हैं। कुछ ने बल्ले के दम पर भारत को जीत दिलाई तो कुछ ने अपनी गेंदबाजी से।

लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जिसके कैच की चर्चा इन सबसे अधिक है। वो है सूर्य कुमार यादव (SKY)।

आखिरी ओवर का वो शानदार कैच

फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर के पहले गेंद पर डेविड मिलर की वो शानदार कैच लोगों की यादों में हमेशा के लिये बैठ गया है।

जैसे 2011 विश्व कप में धोनी के बल्ले से निकला जीत का वो छक्का। हर ओर सूर्या के ही चर्चे हैं। लेकिन सूर्या हमेशा से इतने पॉपुलर नहीं थे।

महज चार साल पहले सूर्या आईपीएल खेलने वाले एक आम भारतीय खिलाड़ी थे। 2020 में वे मुंबई इंडियंस के लिये मिडिल ऑर्डर बैट्समैन थे।

शांत स्वभाव के लिए मशहूर है सूर्या

आरसीबी के खिलाफ एक मैच में उनकी भिडंत विराट कोहली से हो गई। सूर्या अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

विराट सूर्या को स्लेज कर उकसाने का प्रयत्न कर रहे थे। लेकिन सूर्या बिना कुछ रियेक्ट किये विराट को शांति से घूरते रहे।

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों को सूर्या का ये शांत और दृढ़ स्वभाव बेहद पसंद और वे रातों रात पॉपुलर हो गए।

2020 के आईपीएल में सूर्या का प्रदर्शन बढ़िया रहा। उन्होंने 16 मैच में 480 रन बनाए थे। इसके बाद 14 मार्च 2021 को उन्हें अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला ब्रेक मिला।

सूर्या का आईपीएल करियर

सूर्या का जन्म मुंबई शहर में हुआ है। उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 2010 में मुंबई रणजी टीम के लिये किया था।

रणजी ट्रॉफी में सूर्या का प्रदर्शन बढ़िया रहा। इसके बाद उन्हें 2011 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन में खरीदा।

लेकिन सूर्या को टीम में उतना मौका नहीं मिला। वे 2013 तक मुंबई के साथ रहे। 2014 में सूर्या को कोलकाता ने खरीद लिया।

कोलकाता के साथ सूर्य कुमार ने चार सीजन बिताए। कोलकाता से साथ सूर्या का सफर 2017 में खत्म हो गया।

2018 में वे दोबारा से मुंबई में वापस गए। सूर्या पिछले सात साल से मुंबई के साथ हैं और इस बीच वे दो ट्रॉफी जीत चुके हैं।

बता दें कि 2013 में भी वे मुंबई के साथ ट्रॉफी जीत चुके हैं। वे पिछले तीन साल से भारत के लिये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और तीनों ही फॉर्मेट में उनकी एंट्री हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

मुझे पता था कि मैंने…- Suryakumar Yadav ने David Miller के कैच पर किया बड़ा खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं