IPL 2026: अब धोनी की टीम से खेलेंगे संज सैमसन, IPL 2026 से पहले ट्रेड लिस्ट जारी जडेजा-करन RR में शामिल, शमी LSG से खेलेंगे

2 Min Read

IPL 2026:

मुंबई, एजेंसियां। IPL कमेटी ने शनिवार को प्लेयर्स की ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया है। जबकि, CSK ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को RR भेजा है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को LSG के साथ 30 लाख रुपए में ट्रेड किया है। नीतीश राणा हैदराबाद से दिल्ली, डनोवन फरेरा दिल्ली से राजस्थान और मयंक मार्कंडेय कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई में ट्रेड हुए हैं।

16 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शनः

आज रिटेंशन लिस्ट जारी होने की डेडलाइन है। दोपहर 3 बजे तक सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी लिस्ट जारी करेंगी। IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को UAE के अबू धाबी शहर में होगा। इससे पहले 2025 में सऊदी अरब और 2024 में दुबई में ऑक्शन हो चुका है।

कई बड़े प्लेयर्स हो सकते हैं रिलीजः

नीलामी से पहले आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, जोफ्रा आर्चर जैसे महंगे प्लेयर्स भी रिलीज किए जा सकते हैं। कुछ प्लेयर्स आउट ऑफ फॉर्म हैं तो कुछ की उम्र रिटायरमेंट के करीब हैं।

Share This Article