IPL 2025: IPL के बीच BCCI ने कोचिंग स्टाफ को हटाया, अभिषेक नायर समेत 3 लोग बाहर [ BCCI removed coaching staff in the middle of IPL, 3 people including Abhishek Nair were removed]

2 Min Read

IPL 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली 1-3 से हार और सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक होने के मामले में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सहायक कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप, और ट्रेनर सोहम देसाई को तत्काल प्रभाव से टीम से हटा दिया है।

IPL 2025:सहायक कोच अभिषेक नायर का कार्यकाल

सहायक कोच अभिषेक नायर का कार्यकाल केवल 8 महीने पुराना था, लेकिन सीरीज हारने के बाद हुई रिव्यू मीटिंग में एक सदस्य ने ड्रेसिंग रूम से जुड़ी जानकारी के लीक होने की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। सूत्रों के अनुसार, नायर की जगह किसी नए कोच की नियुक्ति नहीं की जाएगी, क्योंकि सितांशु कोटक पहले से टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। वहीं, टी दिलीप का काम अब सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे देखेंगे।

IPL 2025: सोहम देसाई की जगह अब एड्रियन लि को नियुक्त

सोहम देसाई की जगह अब एड्रियन लि को नियुक्त किया गया है, जो फिलहाल आईपीएल में पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं। वह पहले केकेआर और टीम इंडिया के साथ भी काम कर चुके हैं और उनका बीसीसीआई के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट हो चुका है।

IPL 2025: भारतीय टीम के प्रदर्शन पर विवाद

इस सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर विवाद भी छिड़ा था, जिसमें अश्विन ने अचानक सन्यास लेने का ऐलान किया था, और रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर कर लिया था। इसके बाद टीम के अंदर की स्थिति पर कई सवाल उठे थे।

इसे भी पढ़ें

यह सब तब हुआ जब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर 3-0 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं