चेन्नई, एजेंसियां। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL-2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराया। बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई को उसके घर में मात दी। पिछली बार टीम ने 2008 के सीजन में जीत हासिल की थी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
मैच के हाईलाइट्स:
बेंगलुरु से कप्तान रजत पाटीदार ने 51, फिल सॉल्ट ने 32, विराट कोहली ने 31 और देवदत्त पडिक्कल ने 27 रन बनाए। चेन्नई से नूर अहमद ने 3 और मथीश पथिराना ने 2 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला। चेन्नई से रचिन रवींद्र ने 41 रन और रवींद्र जडेजा ने 25 रन बनाए। पूर्व कप्तान MS धोनी 16 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। यश दयाल और लियम लिविंगस्टन को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट भुवनेश्वर के खाते में आया।
इसे भी पढ़ें








