उर्विल टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय [Indian who scored the fastest century in Urvil T20]

1 Min Read

मुश्ताक अली ट्रॉफी में 28 गेंदों में लगाई सेंचुरी

मुंबई, एजेंसियां। गुजरात टीम के ओपनर और विकेटकीपर उर्विल पटेल टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में सेंचुरी लगाई।

उर्विल से पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में इसी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक लगाया था। उर्विल ने 35 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए। इसमें 12 छक्के और 7 चौके लगाए।

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे:

उर्विल IPL-2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह हुए थे। उर्विल पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। 2023 के मिनी ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा था। हालांकि, उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

इसे भी पढ़ें

बारिश में धुला हैदराबाद और गुजरात का मैच, SRH प्ले – ऑफ में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं