बीजींग, एजेंसियां। चीन के शंघाई में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-1 का मुकाबला हुआ।
इसमें भारतीय रिकर्व मेंस टीम ने टॉप रैंक वाली साउथ कोरिया की टीम को हराकर 14 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है।
तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा और प्रवीण जाधव की मेंस टीम ने भारत को गोल्ड दिलाया। इस तिकड़ी ने फाइनल में कोरिया की ओलिंपिक चैंपियन टीम को 5-1 (57-57, 57-55, 55-53) से हराया।
तीरंदाजी में एक सेट जीतने के दो पॉइंट्स मिलते हैं। पहला सेट 57-57 से बराबर रहा था, जिसमें दोनों टीमों के 1-1 पॉइंट मिला।
भारतीय टीम ने अगले दो सेट जीतकर 4 और पॉइंट्स हासिल किए और मुकाबला आखिरकार 5-1 से अपने नाम किया।
आर्चरी वर्ल्ड कप 2024 में भारत का यह पांचवां गोल्ड मेडल है। ऑर्चरी में ओलिंपिक 2024 के आखिरी क्वालिफायर जून में तुर्किये के अंताल्या में खेले जाएंगे।
भारत के पास फिलहाल तीरंदाजी में एक ओलंपिक कोटा है, जो धीरज ने मेंस रिकर्व इंडिविजुअल कैटेगरी में हासिल किया।
इसे भी पढ़ें



















