भारत के हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह व उदिता दुहान 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे [Indian hockey players Mandeep Singh and Udita Duhan will tie the knot on March 21]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय हॉकी टीम के तेज तर्रार स्ट्राइकर मनदीप सिंह 21 मार्च को भारतीय महिला हॉकी टीम की फुलबैक उदिता दुहान के साथ जालंधर मे 21 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मनदीप और उदिता की शादी सिख रीति रिवाज से होगी। मनदीप सिह और उदिता दुहान दोनों ही भारतीय हॉकी टीमों की ओलंपिक में नुमाइंदगी कर चुके हैं।

मनदीप भारत की 2020 में टोक्यो और 2024 में पेरिस ओलंपिक में कांसा जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य रहे जबकि उदिता बेहद करीब से 2020 से टोक्यो में कांसे से चूक चौथे रही भारतीय टीम की फुलबैक रही।

दोनों मनदीप की शादी में उनके अपने ही गांव मीठापुर के भारत के पूर्व कप्तान सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह और फुलबैक वरुण कुमार के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित ज्यादातर खिलाड़ियों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की उदिता के साथ खेल रही कई खिलाड़ियों के भी विवाह समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है। इन दोनों की शादी से पहले 19 मार्च को एक डीजे पार्टी होगी। 21 मार्च को शादी के बाद अगले दिन भव्य रिसेप्शन होगा। उदिता हिसार(हरियाणा की हैं जबकि मनदीप सिंह भारत के पूर्व कप्तान और परगट सिंह के गांव मीठापुर के बाशिंदे हैं। 25 जनवरी, 1995 को जन्में मनदीप सिंह सिंह इस समय पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं।

इसे भी पढ़ें

हॉकी इंडिया के पुरस्कार नॉमिनेशन में झारखंड से तीन खिलाड़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं