India record win 93 balls remaining: भारत ने रिकॉर्ड 93 गेंद बाकी रहते जीता मैच, कुलदीप ने एक ओवर में तीन विकेट लिए, भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर

2 Min Read

India record win 93 balls remaining:

दुबई, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की। टीम ने अपने पहले मैच में UAE को सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में 4.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

इस तरह भारत ने किसी टी-20 मैच में गेंदें बाकी रहने के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा UAE का 57 रन का स्कोर भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में किसी भी टीम का सबसे छोटा टोटल है। इतना ही नहीं, यह UAE का अब तक का लोएस्ट स्कोर भी साबित हुआ।

India record win 93 balls remaining: भारत की बॉल बाकी रहते हुए सबसे बड़ी टी-20 जीतः

भारत ने 93 बॉल रहते UAE को हराया, यह टी-20 में भारत की गेंदें बाकी रहने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही। भारत का पिछला रिकॉर्ड मैच में 81 बॉल बाकी रहते जीत हासिल करने का था। टीम ने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में ही यह कारनामा किया था।

टेस्ट खेलने वाले देशों की टी-20 में यह गेंदें बाकी रहते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में एंटीगा के मैदान पर इंग्लैंड ने ओमान को 19 गेंद में ही हरा दिया था। तब मैच में 101 गेंदें बाकी रह गई थीं। इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 2014 के वर्ल्ड कप में चट्टोग्राम के मैदान पर नीदरलैंड को 90 गेंदें बाकी रहते हरा दिया था।

India record win 93 balls remaining: UAE ने भारत के खिलाफ लोएस्ट टी-20 टोटल बनायाः

UAE की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 57 रन पर ही सिमट गई। यह किसी भी टीम का भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 2023 अहमदाबाद में 66 रन पर ही सिमट गई थी।

इसे भी पढ़ें

Asia Cup 2025: उद्घाटन मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग आमने-सामने


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं