Women World Cup:
नवी मुंबई, एजेंसियां। मेजबान भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने गुरुवार को राउंड रॉबिन मैच में न्यूजीलैंड को 53 रन (DLS) से हराया। इसी के साथ इंडिया विमेंस नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका बाहर हो गई।
न्यूजीलैंड ने जीता टॉसः
नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट खोकर 340 रन बनाए। बारिश के कारण एक ओवर कम हुआ। यह टीम का बेस्ट वर्ल्ड कप स्कोर रहा। स्मृति मंधाना ने 109, प्रतिका रावल ने 122 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 76 रन बनाए।
न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिलाः
DLS मेथड से न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिला। टीम ने 59 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। अमीलिया केर ने 45 रन बनाकर टीम को संभाला, लेकिन 154 पर टीम के 5 विकेट गिर गए। ब्रूक हालिडे ने आखिर में न्यूजीलैंड को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहीं। उन्होंने 81 और इजाबेल गेज ने 65 रन बनाए। टीम 8 विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी।
रेणुका और क्रांति को 2-2 विकेट मिलेः
गेंदबाजी में भारत से क्रांति गौड़ और रेणुका ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड के लिए अमीलिया केर, रोजमेरी मेयर और सूजी बेट्स ने 1-1 विकेट लिया। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
इसे भी पढ़ें








