भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट: चोट के कारण पंत मैदान से बाहर [India-New Zealand Test: Pant out of the field due to injury]

2 Min Read

जुरेल कर रहे कीपिंग, कीवी टीम का चौथा विकेट गिरा

बेंगलुरु, एजेंसियां। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले का तीसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 4 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं।

18 रन बना कर आउट हुए मिचेलः

डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया।

डेवोन कॉन्वे 91, विल यंग 33 और टॉम लैथम 15 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और कुलदीप यादव को भी 1-1 विकेट मिला।

दूसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहाः

बेंगलुरु टेस्ट का दूसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। कीवी टीम ने पहले भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट किया। फिर स्टंप्स तक 3 विकेट पर 180 रन भी बना लिए थे।

3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का पहला दिन बारिश की वजह से रद्द हो गया था। गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

इसे भी पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट- भारतीय शेर 46 रन पर ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं