WTC फाइनल के लिए भारत को चाहिए 2 जीत और 2 ही मैच बाकी [India needs 2 wins and only 2 matches left for WTC final]

2 Min Read

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पास हैं ज्यादा मौके

दुबई, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया। इस नतीजे के बाद दोनों के बीच 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर-2 और भारत नंबर-3 पर कायम है। साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर है।

भारत को अपने दम पर फाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया 4 में से 3 मैच जीत ले तो टॉप-2 में फिनिश कर जाएगा। वहीं, साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट में एक ही जीत की जरूरत है।

भारत तीसरे नंबर पर, 2 जीत चाहिएः

ब्रिस्बेन में ड्रॉ खेलने के बाद भी भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं। भारत के 17 मैचों में 9 जीत, 6 हार और 2 ड्रॉ से 114 पॉइंट्स हैं। टीम पर 2 पॉइंट्स की पेनल्टी लगी थी, इसलिए फिलहाल 55.88% पॉइंट्स के साथ उनकी पोजिशन नंबर-3 है। भारत के अब 2 मैच ऑस्ट्रेलिया से ही मौजूदा सीरीज में बाकी है। टीम एक भी मैच हारी तो फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: गाबा में पहले दिन का खेल बारिश के भेंट चढ़ा, सिर्फ 13.2 ओवर फेंके गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं