जिम्बाब्वे के खिलाफ आज का मैच जीतकर भारत बना सकता है बढ़त [India can take lead by winning today’s match against Zimbabwe]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। India vs Zimbabwe 3rd T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज 10 जुलाई को तीसरा टी20 मुकाबला हरारे में खेला जाएगा।

भारत को पहले मैच में हार मिली थी। वहीं, दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे पर 100 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। अब 5 मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। आज जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त बना लेगी।

भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत शाम 4:30 बजे से होगी। शाम 4 बजे टॉस हो जाएगा। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 बार भिड़ चुकी हैं जहां भारत ने 7 मैच जीते हैं वहीं जिम्बाब्वे के खाते में 3 जीत आई हैं।

जिम्बाब्वे की कप्तानी 38 साल के ऑलराउंडर सिकंदर रजा के हाथों में हैं।

इंडियन टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे।

इसे भी पढ़ें

अभिषेक का शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं