ODI series:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत की ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह सीरीज मुख्य रूप से उभरते खिलाड़ियों के लिए है, जबकि सीनियर खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में नजर आ सकते हैं।
भारत ए की कप्तान तिलक वर्मा:
भारत ए की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। टीम में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट और टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने भारत ए टीम में खेलने के लिए अपनी बहन की शादी भी मिस की थी। भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेली जाएगी। पहला मैच 13 नवंबर को, दूसरा 16 नवंबर को और तीसरा वनडे 19 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत की ए टीम में शामिल खिलाड़ी हैं–
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विपरज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)। इस टीम का चयन भारत के भविष्य के सितारों को तैयार करने के मकसद से किया गया है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इसे भी पढ़ें
World champion women: विश्व विजेता महिला टीम ने पीएम मोदी से की मुलाकात








