IND Vs SL टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज [IND Vs SL last match of T-20 series today]

1 Min Read

भारत पहले ही जीत चुका है सीरीज

कोलंबो, एजेंसियां। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को पल्लेकेले में खेला जाएगा।

सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं। तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।

पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में DLS मेथड की वजह से भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इन दो जीत के साथ भारत पहले ही सीरीज में कब्जा कर चुका हैं।

27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3 मैच की टी-20 सीरीज के बाद 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

इसे भी पढ़ें

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने जीता टी-20 सीरीज, दूसरा मैच 7 विकेट से जीता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं