IND vs SL तीसरा वनडे: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, सीरीज में 1-0 से आगे [IND vs SL 3rd ODI: Sri Lanka won the toss and chose to bat, lead 1-0 in the series]

1 Min Read

कोलंबो, एजेंसियां। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि पहला वनडे टाई था। अगर आज श्रीलंका जीता तो टीम 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराएगी।

श्रीलंका ने 1997 में भारत को आखिरी बार 4 वनडे की सीरीज 3-0 से सीरीज हराई थी। इसके बाद भारत ने 11 वनडे सीरीज जीतीं। वहीं भारत अगर जीता तो यह टीम की श्रीलंका पर 100वीं वनडे जीत होगी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कमिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, असिथ फर्नांडो और जेफरी वांडरसे।

इसे भी पढ़ें

श्रीलंका ने 32 रनों से जीता मैच, भारत को हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं