IND vs SA:
रांची। 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में वनडे मैच खेला जायेगा। इसे लेकर रांची के क्रिकेटप्रेमी काफी उत्साहित हैं। मंगलवार 25 नवंबर से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हुई है। इसके लिए JSCA स्टेडियम में 6 काउंटर बनाये गये हैं। टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतारें रात से लगी हैं।
सुबह 9 बजे से मिल रहे टिकटः
मंगलवार की सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। लेकिन, रांची के क्रिकेट प्रेमियों का जोश ऐसा है कि लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर कतार में लग गए।
रातभर स्टेडियम के बाहर डटे रहे फैंसः
कई युवा और क्रिकेट प्रेमी सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही स्टेडियम पहुंच गए। कई फैंस ने तो रातभर वहीं इंतजार किया, ताकि सुबह सबसे पहले टिकट खरीद सकें। सुबह होने से पहले ही JSCA स्टेडियम के बाहर लंबी लाइनें नजर आने लगी थीं।
भीड़ को लेकर प्रशासनिक तैयारीः
भीड़ को लेकर प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।







